फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर से दवाईयों के चार नमूने भरे

Tue, 21 Feb 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दवाईयां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंगलवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने नगर में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। दोनों स्टोरों से दवाओं के चार नमूने लेकर उन्हें जांच को लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान नगर में हड़कंप की स्थिति रही, अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद हो गए। औषधि निरीक्षक दीपा लाल ने बताया कि जिले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अवनीश त्यागी के जयदुर्गा मेडिकल स्टोर व

सतीश चंद शर्मा के सतीश मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गयी। इस दौरान दोनों स्टोरों से दवाईयों के दो दो नमूने लिये गए। दोनों दुकानों पर फार्मेसिस्ट नहीं मिला। इसके अलावा दोनों ही के बिल आधे अधूरे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नमूने जांच के लैब भेजते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। टीम की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद हो गए। टीम की कार्रवाई होने के बाद ही मेडिकल स्टोर संचालकों ने दोबारा अपने स्टोर खोले।

जय दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक अवनीश त्यागी व सतीश मेडिकल स्टोर के संचालक सतीश शर्मा ने छापामारी का विरोध करते हुए कहा कि विभाग बेवजह परेशान कर रहा है। दवाइयों में कोई गड़बड़ी नहीं है। नमूने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें