फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच घंटे तक बंद रहे चार बिजलीघर, लोगों ने झेला संकट

विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर खंभे बदलने कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। विद्युतीकरण कार्य किए जाने के कारण रविवार को टाउन हॉल, पटना मुरादपुर, आनंद विहार व प्रीत विहार स्थित बिजलीघर की सप्लाई बाधित होने के कारण आधे शहर की बिजली गायब रही। ऐसे में लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में भी परेशानी हुई, शाम के समय बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों को राहत मिली।

गर्मी में मौसम में लोगों को जर्जर विद्युत तार और खंभों के कारण शहरवासियों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण रविवार को टाऊन हॉल व प्रीत विहार स्थित बिजलीघर पर पेड़ों की छंटाई और वीसीबी मशीन बदलने का कार्य किया गया। जिस कारण बिजलीघर की सप्लाई दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में बिजलीघर से जुड़े शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, रेलवे रोड, गढ़ रोड, कोठी गेट, अतरपुरा, प्रेमपुरा, गोल मार्केट, रेलवे रोड, मरी, दिल्ली रोड, प्रीत विहार, विकास भवन, अच्छेजा, लक्ष्मण गढ़ी, मैरिनों की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


आनंद विहार बिजलीघर से निकल रही लाइनों को स्पर्श करने वाली पेड़ों की शाखाओं की छंटाई होने के चलते आनंद विहार, शिवगढ़ी, रामगढ़ी, अली शेरनगर, रफीक नगर, मजीदपुरा, सामिया, सबली, पूठा, हुसैनपुर, रघुनाथपुर, रामपुर, चंदपुर की सप्लाई बाधित रही। वहीं पटना मुरादपुर बिजलीघर के फीडर तीन और चार भी तार बदली, जर्जर विद्युत खंभे बदलने, 11केवी लाइन दुरुस्त करने और नई एबीसी लाइन पडऩे के कारण सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा और बिजली उपकरण भी बंद रहे।

अधिशासी अभियंता आदित्य भूषण भारती ने बताया कि वीसीबी मशीन, जर्जर तार बदली और पेड़ों की छंटाई के कारण सप्लाई बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम के समय सभी बिजलीघरों पर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन


वहीं बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जा रहा था। जैसे ही लाइन डालकर सप्लाई चालू की गई तो अधिक वोल्ट आने के कारण कई घरों में लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। लोगों ने विद्युत कर्मियों पर गलत कनेक्शन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगोंं ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। काफी समझाने के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें