फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शीतल पेय बेचने की सूचना पर छापा

Thu, 06 Jun 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर चार सदस्य टीम ने नगर के एक शीतल पेय पदार्थ के गोदाम पर छापा मारा। टीम को यहां पर एक नामचीन कंपनी के नाम पर नकली माल बेचने की सूचना मिली थी। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की, हालांकि इस दौरान सप्लायर फरार हो गया।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पर कुछ लोग आए। जिन्होंने बताया कि एक शीतल पेय की नामचीन कंपनी के अधिकारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक शिकायत दायर की थी, जिसमें उल्लेख किया गया था कि उनके नाम की कंपनी की नकल कर एक व्यक्ति गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शीतल पेय की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर टीम का गठन किया गया।

सीओ ने बताया उनके पास से मिले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम साथ भेजी गई। टीम ने मेरठ मार्ग पर स्थित एक आवासीय परिसर में पहुंचकर जांच की। लेकिन इस दौरान सप्लायर भाग निकलने में कामयाब हो गया। टीम करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रही, जिसने परिसर को गहनता से खंगाला। जिसके बाद टीम वापस चली गई। सीओ ने बताया कि टीम के सदस्यों ने जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें