कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर स्थित सतगुरु ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वहां खड़ी कारों से जा टकराई। इस दौरान कार में सवार दो युवती समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक व युवतियां नैनीताल के जिम कार्बेट से घूमकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली के बोगल निवासी अरशान अपने साथी अब्दुल, डिंपल व रेनू के साथ नैनीताल के जिम कार्बेट घूमने गए थे। बुधवार की दोपहर सभी लोग कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर स्थित सतगुरु ढाबा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ढाबे पर खड़ी कारों से जा टकराई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।