फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी को बुलाने के लिए दी चोरी की सूचना

Wed, 30 Jul 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी एक युवक ने पुलिस को दिन दहाड़े चोरी उसके घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सूचना देने वाले युवक की पत्नी किसी बात से नाराज होकर अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई है। युवक ने उसको रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। बच्चों की चाहत ने उसे चोरी की सूचना देने पर मजबूर कर दिया। पीड़ित ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए पत्नी को वापस घर लाने की भी मांग की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें