फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार चार लोग हुए घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र में राॅग साइड आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। तीन दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाफिजपुर बिजली घर के सामने 23 अप्रैल की शाम को राॅग साइड आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गुलावठी की ओर से आ रही एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार महिला, पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी शोकीन उसकी पत्नी जायजा, दस वर्षीय पुत्री हुमेरा और पांच वर्षीय पुत्री फातिमा को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ अनीता चौहान ने मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें