फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से चार बीघा ईख जली

Wed, 26 Apr 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ईख जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कस्तला कासमाबाद के जंगल में बुधवार शाम हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से चार बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खेत में लगी आग देखी तो शोर मचा दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


गांव कस्तला कासमाबाद के जंगल में संजीव पुत्र जयराम सिंह का चार बीघा खेत है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी है। बताते हैं कि बुधवार शाम पांच बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ईख में आग लग गई।

आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचित कर बिजली की सप्लाई को बंद करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत मालिक ने चालीस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि ईख में आग लग गई थी। जिसे ग्रामीणों ने बुझा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें