फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दूध लेने गए किशोर का अपहरण

Tue, 24 Sep 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला अहाताबस्तीराम निवासी 13 वर्षीय किशोर का चार लोग अपहरण कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पहली पत्नी नीतू की मौत हो चुकी है। जिसके दो बच्चे हैं। 13 वर्ष का बेटा मां की मौत के बाद से ही मानसिक तनाव में है, जिसका दिल्ली के अस्पताल से उपचार चल रहा है। पीडि़त ने बताया कि उसके बेटे के नाम एक प्लॉट और पांच लाख की एफडी भी है। पत्नी की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण के लिए उसने दूसरी शादी कर ली। सोमवार की शाम उसका बेटा घर से दूध लेने के लिए गया था, जहां से चार लोग उसका अपहरण कर ले गए हैं। परिजनों के साथ मिलकर उसने बेटे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराते हुए किशोर की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें