फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती पर लोहे की रॉड से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर में घर में घुसकर युवती पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आठ मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग हथियारों के साथ जबरन एक घर में घुस आए थे। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने युवती और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने युवती के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने तमंचा दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद चार आरोपियों जुल्फिकार, हैदर अली, अकरम और नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें