फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच हजार करोड़ से रखी जाएगी नए उद्योगों की बुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जनपद में पांच हजार करोड़ रुपये से नई औद्योगिक इकाइयां और व्यावसायिक क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। इससे करीब 12 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

मार्च में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 को लेकर उद्योग विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से जिले में विकास की बयार बहेगी।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए शासन ने सात हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों का लक्ष्य दिया था। पहले इस सेरेमनी को पिछले वर्ष नवंबर में कराने की तैयारी थी, लेकिन बार-बार इसकी तारीखों में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

अब मार्च में यह प्रस्तावित है। इससे पहले जिले में अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दिल्ली से मात्र 70 किमी की दूरी का जिले को लाभ मिल रहा है।
पेरीफेरल, एनएच-09, एनएच-334 और गंगा एक्सप्रेसवे के जिले के अंदर व सीमा से गुजरने से कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है।
माॅल और हाउसिंग के लिए भी प्रस्ताव : जिले में हाउसिंग सोसायटी के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं, इसमें एस्पायर, अनन्तम, दर्शन एन्कलेव और एम एंड एम हैं। इसके अलावा एस्पायर ग्रुप ने करीब 60 करोड़ रुपये के मॉल के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। करीब 250 करोड़ रुपये का रिलायंस का सीएनजी प्रोजेक्ट, एमएसएमई में प्रोलिफिक ग्लास, सन पॉलीबैग, आरएसी पेपर मिल, एसजी एडहेसिव ने करीब आठ करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं।
साथ ही एमए एंटरप्राइज की फ्लैटेड फैक्टरी, हाईवे-09 पर रिजोर्ट, 50-50 करोड़ के दो प्लेज पार्क, पैकेजिंग सहित 25 से अधिक छोटी इकाइयां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
पिछली समिट में आए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी : वर्ष 2023 में हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में जनपद को करीब 36 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। उस समय जनपद में 583 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।
नवंबर में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 4.0 में मिले प्रस्तावों में से जीबीसी के लिए 8994 लाख रुपये की 92 परियोजनाएं धरातल पर उतारने की तैयारी है।
वहीं, चयनित एमओयू के सापेक्ष उत्पादन प्रारंभ करने वाली औद्योगिक इकाइयों में 55 परियोजनाओं के जरिए 3306 लाख रुपये का निवेश हो चुका है, इससे 26411 को रोजगार मिला है। साथ ही 45.54 लाख रुपये से 25 परियोजनाओं में इकाइयों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें