फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पनीर से उठ रही थी बदबू, मिलावट के शक पर दो क्विंटल कराया नष्ट

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर पनीर का नमूना लेते खाद्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एक पनीर भंडार के बाहर सिंभावली से पहुंचे पिकअप को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पिकअप के अंदर ड्रम में करीब 200 किलोग्राम पनीर मिला। पनीर से बदबू आने और भंडारण सही न मिलने पर टीम ने प्रथम दृष्टया इसे मिलावटी मानते हुए नष्ट करवा दिया। दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पनीर की कीमत करीब 44 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे टीम कांवड़ सेवा शिविरों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए निकली थी। दिल्ली रोड पर रमेश पनीर भंडार के बाहर अचानक एक पिकअप गाड़ी रुकी। इस पर अधिकारी रुक गए और पिकअप में रखी सामग्री के बारे में जानकारी की।
चालक ने बताया कि वह सिंभावली के टोडरपुर की तरफ से आ रहा है। ड्रम के अंदर पनीर रखा हुआ है, जिसकी वह दुकानों पर आपूर्ति करता है। टीम ने पनीर की बिक्री के दस्तावेज मांगे तो चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर जांच की गई। अधिकारियों की टीम ने पनीर को दुकान में रखवाकर दो नमूने लिए।
विज्ञापन

साथ ही मिलावटी पनीर को फ्री गंज रोड पर लोहे के पुल के पास जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि पनीर के नमूनों की रिपोर्ट आगामी 14 दिनों में प्रयोगशाला से मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने शाम को आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक दुकान से भी पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

दूसरे जिलों और गांवों में बन रहा मिलावटी पनीर

जिले में हाफिजपुर, धौलाना, सिंभावली और गढ़ क्षेत्र के कई गांवों में मिलावटी पनीर का धंधा जोरों पर है। त्योहारी मौसम में अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से भी जिले में पनीर, दूध की आपूर्ति होती है। पहले भी कई बार जिले में मिलावटी पनीर मिला है। जिसे अधिकारियों ने नष्ट कराया है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि पनीर शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, लेकिन इनमें मिलावट होने पर ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। मिलावटी पनीर के सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं होती हैं। लंबे समय तक इनका सेवन करने से यकृत और गुर्दा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


मिलावटी पनीर पर इस वर्ष में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद न्यायालय से लगा जुर्माना माह पनीर का नमूना अधोमानक व फेल लगा जुर्माना रुपये में




इस वर्ष में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लगा जुर्माना



माह पनीर का नमूना अद्योमानक व फेल लगा जुर्माना रुपये में



जनवरी व फरवरी दो नमूने 50000



मार्च एक नमूना 95000



अप्रैल 10 नमूने 25000



मई दो नमूने 40000



नोट : नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में वाद चल रहे हैं। अभी कई मामलों में जुर्माने लगने शेष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें