फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, सपाइयों ने दिया धरना

Mon, 18 Apr 2022 09:03 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

ऑडियो में देवी-देवताओं के खिलाफ तेजपाल प्रमुख अपशब्द बोल रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद सपाइयों में रोष व्याप्त हो गया है। सपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर धरना देकर तुरंत रिहाई की मांग की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव शाहपुर फगौता निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख का कथित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में देवी-देवताओं के खिलाफ तेजपाल प्रमुख अपशब्द बोल रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

शाहपुर फगौता के प्रधान अतुल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया है कि जब हमने इसका विरोध किया तो हमें जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें