फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व वायु सेना अधिकारी को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंभावली। क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी वरिष्ठ पूर्व वायु सेना अधिकारी वारंट आफिसर जयभगवान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ किया गया। उन्हें तिरंगे के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जयभगवान सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनके निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए। इस बारे में जानकारी ईबीएस बाबूगढ़ कैंट को दी गई, जहां से नायब सूबेदार अनिल को थल सेनाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सूबेदार अनिल और पूर्व सैनिकों ने सैनिक सम्मान के साथ जयभगवान सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढाया। इसके अलावा सूबेदार अनिल और पूर्व वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह ने रीथ चढ़ाई। सैनिक सम्मान परेड का संचालन कैप्टन राजेश चौधरी ने किया। मनबीर सिंह ने बताया कि जयभगवान सिंह ने 1962, 1965 व 1971 के युद्ध में सक्रिय भाग लिया। अंतिम यात्रा में श्रीचंद शर्मा, भोपाल सिंह, शाहिद अली, कृष्ण पाल सिंह, वीरेंद्र, ओमबीर सिंह, सुरेश, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें