फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोली मारकर डॉक्टर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। बुधवार देर शाम शाम एक एमबीबीएस डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। मृतक गांव खेड़ा का रहने वाला था।

सरस्वती अस्पताल में तैनात डॉ.विक्रांत सिंह राघव उर्फ निक्की मंगलवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। परिजनों के अनुसार उनके पिता सुंदर राघव और माता सीमा किसी रिश्तेदारी में धौलाना गए हुए थे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि वे शाम से विक्रांत को बार-बार फोन करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में घर पहुंचकर उन्होंने बेटे का शव कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सिर की दाहिनी ओर तमंचे से गोली लगी थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला खुद से गोली मारने का प्रतीत हो रहा है। मौके से तमंचा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें