फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई-मावे व तेल के सैंपल लिए

Fri, 10 Mar 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मिठाई - फोटो : getty images
विज्ञापन
होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए हापुड़ से तीन, पिलखुवा से पांच  व बाबूगढ़ से दो खाद्य पदार्था के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम हापुड़ रेलवे रोड स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची। टीम द्वारा यहां से गुंजिया व बंगाली छैना का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने यहीं स्थित एक और दुकान से बर्फी का नमूना लिया। इसके बाद बाबूगढ़ में हाईवे स्थित एक स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा।

यहां से सारस ब्रांड का कुकिंग तेल का नमूना लिया। साथ ही इसी दुकान से गुंझिया का नमूना भी लिया गया। टीम की कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। टीम द्वारा कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतर दुकानें बंद हो गयी। टीम में खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह शामिल रहीं। टीम ने गांव खैरपुर खैराबाद में पांच दुकानों पर मावे और मिठाई के सैंपल भरे।

नायाब तहसीलदार धौलाना डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में डीओ अर्चना धीरान गांव खैरपुर खैराबाद में पांच दुकानों पर पहुंचीं। यहां उन्होंने दुकानों पर मावे और मिठाईयों के सैंपल भरे। छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया।

डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि दुकानों से मावे और मिठाईयों के पांच सैंपल लिये गए हैं। बरसात के कारण अभियान में कुछ व्यवधान हुआ। नमूने लेकर लैब को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें