फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी पर छापा मारकर लिए नमूने

विज्ञापन
गांव सदरपुर की डेयरी में छापा मार कार्रवाई के दौरान मौजूद खाद्य विभाग की टीम । स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव सदरपुर में स्थित डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान नमूने संग्रहित करने के साथ ही गंदगी के बीच रखी क्रीम और पनीर को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य चंद्र शेखर मिश्र ने बताया कि गांव में स्थित राधे श्याम डेयरी पर छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से पनीर, मिश्रित दूध, क्रीम, खोया के नमूने संग्रहित किए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में करीब 50 किलोग्राम दूध की क्रीम और 150 किलोग्राम पनीर को भी कब्जे में लिया गया। दोनों खाद्य सामग्री दूषित जगह पर रखी हुई थीं। जिनका सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता था। क्रीम और पनीर को गड्ढे खोदवाकर नष्ट करा दिया गया। जिनकी अनुमानित कीमत 61 हजार रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में मिली खामियों को दूर करने के लिए भी संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सोवेंद्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आरपी गुप्ता, सहरिश सादात, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें