फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी सत्र में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा की 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रवेश की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-3, 4 और 5 की पढ़ाई पूरी करना अनिवार्य है। साथ ही वर्तमान में वह कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। जो छात्र पहले ही कक्षा-5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा-5 में पढ़ रहे हैं वह आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर छात्र को केवल एक बार ही मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें