फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य विभाग ने जब्त किया 756 किलो मिलावटी पनीर

Sun, 06 Jul 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप में ले जाए जा रहे 756 किलो पनीर को जब्त कर लिया। चालक द्वारा वैध दस्तावेज या लाइसेंस न दिखाए जाने पर पनीर को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर दिल्ली की तरफ जा रही एक पिकअप को रोककर जांच की गई तो उसमें पनीर लदा हुआ था। पूछताछ की गई तो ड्राइवर नीरज निवासी ढबारसी, अमरोहा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने मालिक मुजाहिद (ढबारसी, अमरोहा) को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे के इंतजार के बाद भी वह नहीं आया। गाड़ी में 756 किलो पनीर था, इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। ड्राइवर के पास न तो लाइसेंस था और न ही कोई बिल या स्वीकृत प्रमाण पत्र मिला है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी आरपी गुप्ता ने बताया कि पनीर में मिलावट की आशंका पर मौके पर ही नमूना लिया और नियमानुसार संदेहास्पद पनीर को नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार इस प्रकार की निगरानी और जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें