मजिस्ट्रेट कॉलोनी में सफाई व फॉगिंग न होने पर शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि सफाई व फॉगिंग न होने से मच्छरों को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे मोहल्ले के अधिकतर लोग बीमार हैं। मोहल्ले में कई माह से सफाई नहीं हुई है। इससे नालियों में कूड़ा अटा होने से मच्छर पनप रहे हैं।
मोहल्लावासी मोनी गर्ग ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप से मोहल्ले के बच्चे भी बीमार हैं। इसकी शिकायत वह नगर पालिका के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया।
उन्होंने मोहल्ले में जल्द सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूनम, ममता, संगीता जैन, पूनम शर्मा, मोनिका, रुचि, रिचा, शालू, नीलम, शिल्पा, राजबाला आदि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने कहा कि जल्द ही मोहल्ले में सफाई करवाई जाएगी।
पिलखुवा में मोहन नगर कॉलोनी में गंदगी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत किया जा चुका है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सफाई न होने पर मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सलीम, नूर मोहम्मद, दिनेश, हाजीअखलाख, रियाजुद्दीन, ताहिर, नौशाद, सतीश, हरिओम, मोहन, पिंटू, वैभव, लोकेश, टीटू, मोहित आदि शामिल रहे।