फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बर्गर खाकर दो बच्चे समेत पांच लोगों को फूड प्वाइजनिंग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धनौरा गांव के बाहर जंग फूड की दुकान से बर्गर लेकर खाने से एक ही परिवार के चार और एक अन्य दोस्त बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग और डायरिया की समस्या के चलते सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत में देर रात तक सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गांव सूदना निवासी दीपू और धनौरा निवासी विनीत दोस्त हैं। शनिवार की रात दोनों ने धनौरा गांव के बाहर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान से बर्गर लेकर खाए, जबकि कुछ बर्गर घर ले जाने के लिए पैक करा लिए। दीपू बर्गर घर ले गए, जहां उनके भतीजे 11 वर्षीय कार्तिक और 9 वर्षीय विराज और भाभी रीना ने बर्गर खाए।
कुछ ही देर बाद सभी के पेट में दर्द की समस्या होने लगी। उल्टी, दस्त होने से उनकी हालत बिगड़ गई। रात में ही रीना, कार्तिक और विराज को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपू को भी रात में ही उपचार लेना पड़ा।
विज्ञापन

विनीत त्यागी की हालत भी खराब होती चली गई, उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दीपू और रीना की हालत अब ठीक है लेकिन दोनों बच्चों और विनीत त्यागी को अभी भी भर्ती रख उपचार दिया जा रहा है।
बताया गया है विनीत के चार वर्षीय बेटे अभी ने भी बर्गर खाया, लेकिन उसने सिर्फ ब्रेड ही खाए, अंदर की चीज फैंक दी, उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी। संभावना है कि बर्गर के अंदर जो चीजें भरी गई थीं, वही दूषित या जहरीली थीं।
मेयोनीज वजह बता रहे चिकित्सक
बच्चों का इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन बंसल ने बताया कि बर्गर के अंदर मेयोनीज ही फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकती है। सब्जियों से इतनी अधिक प्वाइजनिंग नहीं होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
हापुड़ सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि बरसात के मौसम में फास्ट फूड, जंक फूड का सेवन शरीर के लिए घातक हैं। इस मौसम में खाद्य सामग्री जल्द दूषित होती है, इसलिए घर पर बना ताजा भोजन ही करें। डिब्बा पैक चीजों के सेवन से भी बचें। रात के समय हल्का खाना लें और समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेंं।
विज्ञापन


कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इस संबंध में अभी कोई शिकायत भी नहीं मिली है। - चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें