कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुराने हाईवे पर शाहपुर जट्ट के पास अवैध कट पर दो ऑटो आपस मे टकरा गए। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार की शाम हापुड़ की तरफ से एक ऑटो सवारियां भरकर कुचेसर चौपला आ रहा था। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जट्ट गांव के पास बने अवैध कट पर दूसरे ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। ऑटो में सवार बल्ली निवासी भरना थाना सिंभावली उसकी पत्नी सायरो बानो और बेटा सलमान घायल हो गए। जबकि दूसरे ऑटो में सवार बिंदर निवासी खेड़ा थाना पिलखुवा और उसकी मां मुन्नी घायल हो गए। थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि घायलों में कोई भी गंभीर नहीं है। मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।