फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिमरौली के तालाब में मछलियों की मौत

Fri, 15 Mar 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली के तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। ठेकेदार ने तालाब में किसी के द्वारा जहर देने की संभावना जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव सिमरौली में छह बीघे का तालाब है, जिसका मछली पालन का ठेका वर्ष 2021 में 10 सालों के लिए छोड़ा गया है। रसूलपुर बहलोलपुर निवासी गुलजार सैफी ने मछली पालन के लिए तालाब को ठेके पर लिया था। ग्राम प्रधान सरोज देवी ने उक्त तालाब को 2022 मे अमृत सरोवर के रूप में विकसित कराया गया था। बृहस्पतिवार को तालाब में पल रही सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई।

ठेकेदार गुलजार सैफी ने बताया कि तालाब मे केमिकल अथवा कोई जहरीला पदार्थ डाला गया है जिसके कारण पानी मे अमोनिया और पीएच की मात्रा बढ़ गई है । इससे मछलियों की मौत होने की आशंका है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें