फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुकदमा वापस न लेने पर सेवानिवृत्त दरोगा पर चलाई गोली

Tue, 09 Apr 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक बुक डिपो पर किताब खरीदने आए सेवानिवृत्त दरोगा पर मुकदमा वापस न लेने पर युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में सेवानिवृत्त दरोगा बाल-बाल बच गए। लोगों को एकत्र देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुननगर निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि वह दरोगा से रिटायर्ड है। उसने वरुण कौशिक व इसके परिजनों पर पिछले दिनों एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आरोपी वरुण कौशिक उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह दिल्ली रोड स्थित बुक डिपो पर किताबें खरीदने गया था। इस दौरान यहां खाली पड़े मैदान में आरोपी वरुण कौशिक ने उसे बुलाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए दिल्ली रोड की तरफ भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर पर वरुण कौशिक पुत्र सुरेंद्र कौशिक निवासी मोहल्ला गीता कॉलोनी जरौठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें