फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर की फायरिंग

Sat, 22 Feb 2025 09:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई की। बाद में उसपर फायरिंग भी की। फायरिंग में व्यक्ति बच गया। तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी वकील ने बताया कि 18 फरवरी की शाम मोहल्ले के ही दो सगे भाई शानू व फिरोज अपनी छत पर पटाखे छोड़ रहे थे। जिससे उनके बच्चे काफी डर रहे थे। विरोध करने आरोपियों ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई की। आसपास के लोगों के समझाने पर आरोपी चले गए थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे वह अपनी डेयरी से घर लौट रहे थे।

डेयरी के पास आरोपी शानू अपने दोस्त जीशान व एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर आ गए। इस दौरान आरोपी शानू ने तमंचा निकालकर उनके ऊपर फायरिंग कर दी। वह नीचे झुकने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बाइक से भाग गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर शानू, फिरोज, जीशान व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें