फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 24 की दोपहर 12 बजे से 27 की शाम तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 22 Feb 2025 09:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हाईवे पर रूट डावयर्जन बदल दिया गया है। जनपद में 24 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 27 की शाम चार बजे तक भारी और हलके वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ने पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिवभक्तों को हाईवे पर आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन की रूपरेखा

1- दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात :-

दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की तरफ आकर मुरादाबाद / बरेली जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है, तो ऐसे वाहनों को छिजारसी टोल प्लाजा से यूटर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा।

2- हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून की तरफ जाने वाले भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाई ओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से मेरठ / किठौर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन


3-मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात :- मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगें।

4- मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद-उधमसिंह नगर, अलमौडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :-

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर, मीरापुर बैराज मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडर पास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को भेजा जाएगा।

(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हए गाजियाबाद, दिल्ली को भेजा जाएगा।

5- गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :- गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली भेजा जाएगा।

6- मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएंगे।

- डायवर्जन छोटे / हल्के वाहन :-

1- दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात :-

दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद / बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

2- हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाई ओवर, सोना पम्प फ्लाई ओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडर पास से मेरठ / किठौर होते हुए अपने गंतव्य को भेजे जाएंगे।

3- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।

4- मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद उधम सिंह नगर, अलमौडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :-

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज मीरापुर, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होकर गाजियाबाद और दिल्ली जाएंगे।

(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को भेजा जाएगा।

5- गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :- गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से गुजारते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की तरफ रवाना किया जाएगा।

6- मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होकर गाजियाबाद, दिल्ली जाएगा।

7- ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा / मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले कांवड़ियों को ब्रजघाट की तरफ की सड़क से होते हुए अमरोहा की ओर हाईवे की निर्धारित लेन से भेजा जाएगा। डिवाइडर की दूसरी तरफ (ब्रजघाट आरती स्थल से दूसरी तरफ बायें) लेन पर आने-जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।

8- ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से हाईवे की निर्धारित पटरी (ब्रजघाट से हापुड़ की तरफ बायीं सड़क) से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।

9- दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट मे आकर पलवाडा चैक पोस्ट बैरिकेडिंग से होते हुए दाहिनी लेन पर चलेंगे ।
विज्ञापन


10- बुलंदशहर / स्याना की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट की ओर आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें