फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन फल मंडी की नौ दुकानों में भीषण आग, 30 लाख की क्षति

Wed, 12 Apr 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवीन फल मंडी में बुधवार दोपहर अचानक नौ दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में दुकानों में रखे लाखों रुपये के फल और एक बाइक जल गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुल करीब 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन


आरोप है कि अगर अग्निशमन दल समय से पहुंचता तो इतना नुकसान नहीं होता। नवीन फल सब्जी मंडी में राशिद, पुष्पेंद्र, जावेद, बबली मौर्य, मोहन, शहजाद, मनोज, बिलाल, सिराजदुद्ीन, अहसान और फारुख की कुल नौ दुकानें हैं।

इन दुकानों पर फल का कारोबार होता है। जबकि पुष्पेंद्र की सब्जियां भी रखी हुई थीं। बुधवार दोपहर यह सभी दुकानदार दुकान बंद कर घर चल गए थे। इसी बीच अचानक दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


आग की ऊंची लपटें देख आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल पीड़ित दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। आग विकराल होने के कारण तीन और गाड़ियां भी मंगाई गईं। साथ ही एएसपी रामनयन यादव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व एसडीएम अजय श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग में दुकानदार बबली मौर्य की बाइक भी जल गई। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक दुकानों में रखा करीब 30 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया।

दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड को समय रहते सूचना दी गई थी, लेकिन एक छोटी गाड़ी भेजी गई। जबकि आग विकराल थी। ऐसे में अन्य गाड़ी काफी देर से पहुंचीं। इससे काफी नुकसान हुआ।

इस संबंध में सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें