हापुड़। आगामी त्योहारों को लेकर शनिवार की शाम को कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई, इसमें डीएम अभिषेक पांडेय ने जिले में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन जिले में भी होना चाहिए। इसके लिए टीमें गठित कर कार्रवाई करें। त्योहारों पर साफ-सफाई के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही ब्रजघाट में गंगा घाट किनारे कैमरे लगवाने सहित साफ-सफाई और पार्किंग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि जुआ खेलने वालों और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।