फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जर्जर लाइन की चिंगारी से सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख

Thu, 18 Apr 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव सपनावत में खेतों से गुजर रही बिजली की जर्जर लाइन से निकली चिंगारी से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर मेघा पुत्र ब्रह्म सिहं के खेत से गुजर रही विद्युत लाइन में चिंगारी से खेत में आग लगना शुरू हुई। गेहूं की फसल में लगी आग हवा की लपटों के साथ दूसरे खेतों की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते कंछी पुत्र बुद्ध प्रकाश, अशोक, सुरेन्द्र, बिजेंद्र, लोकेश समेत अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा फसल राख हो गई। ग्राम प्रधान राहुल राणा ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकलकर्मी समय से नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। आग लगने की सूचना एसडीएम संतोष उपाध्याय को दी गई। एसडीएम ने बताया कि किसानों की फसलों का क्षति आंकलन कराया जाएगा। ग्राम निवासी विक्रांत गहलौत ने बताया कि सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
दो घंटे में बुझी आग
गांव सपनावत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण दो घंटे तक खेतों में तबाही होती रही। सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों की सूचना के काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। किसान आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें