फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू ने एसडीओ और जेई को चार घंटे धूप में बैठाया

Thu, 18 Apr 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव चांदनेर में बिजली के तारों की चिंगारी से किसान की फसल जलने के विरोध पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ बिजलीघर का घेराव किया। जिन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसडीओ और जेई को करीब चार घंटे तक धूप में बैठाए रखा। वार्ता बेनतीजा रहने पर 20 अप्रैल को आंदोलन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब नौ बजे युवा मंंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बहादुरगढ़ बिजलीघर पर पहुंच गए। बिजलीघर का घेराव करते हुए जीते चौहान ने कहा कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गांव चांदनेर निवासी किसान मीर सिंह की गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे करीब 10 बीघा फसल राख हो गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों और क्षतिग्रस्त खंभों को बदलवाने के लिए कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। जिन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जहां पहुंचे एसडीओ और जेई को किसानों ने अपने बीच धूप में बैठा लिया। इस दौरान मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि ऊर्जा निगम पीड़ित किसान को मुआवजा दे, इसके अलावा गांवों में बिना अनुमति घरों में घुसकर बिजली चेकिंग नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा किसानों ने बिजली आपूर्ति में सुधार और जर्जर लाइनों को जल्द बदलवाए जाने की भी मांग की। काफी देर तक अधिकारियों से वार्ता के बाद भी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं मिल सका। जिस पर पश्चिमी उप्र की अध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि 20 अप्रैल को होने वाली मासिक पंचायत बहादुरगढ़ बिजलीघर पर होगी। जिसमें एक बार फिर अधिकारियों से वार्ता होगी। समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, ठाकुर भवेंद्र, वीरेंद्र सिंह, संसार सिंह, प्रदीप शर्मा, विकल गुर्जर, सुनील चौहान समेत अन्य किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें