फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, जलकर गिरे बिजली के तार

Tue, 14 May 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 20 करोड़ के बिजनेस प्लान में ठेकेदारों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इस महीने ही मोहल्लों में बिछाई विद्युत लाइनें जलकर राख हो रही हैं। साथ ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट रहे हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी में एक तिहायी शहर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


सीन नंबर एक

ट्रांसफार्मर में आग से मची भगदड़

गढ़ रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने लगा उच्च क्षमता का टांसफार्मर मंगलवार दोपहर धमाके के साथ फट गया। आग की ऊंची लपटें और भयंकर धुएं से भगदड़ मच गई। इससे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई, बिजनेस प्लान में यह क्षेत्र चिह्नित था, फिर भी ओवरलोड होकर ट्रांसफार्मर फटा।

एक सप्ताह पहले बिछाई लाइनें जलकर नीचे गिरीं

मोहल्ला रघुवीर गंज में सोमवार रात करीब दस बजे एक सप्ताह पहले डाली गई नई विद्युत लाइन जलकर नीचे गिर गई। इससे पूरे मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। बिजनेस प्लान योजना के तहत की ये तार बदले गए थे। लेकिन घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ। रातभर यहां सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन




सीन नंबर तीन
फाल्ट से जसरूपनगर बिजलीघर ठप

जसरूपनगर बिजलीघर रविवार को बंद हो गया, मशीनों में फाल्ट के कारण इससे जुड़े समस्त गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। बिजनेस प्लान से बिजलीघरों में नई वीसीबी मशीनें लगी हैं, लेकिन इस तरह के फाल्ट से इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।



हांफ रहे बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर-

करोड़ों के विद्युतीकरण में बिजलीघरों के क्षमता वृद्धि की अनदेखी हो रही है। यही कारण है कि बिजलीघरों पर वोल्टेज घट रहे हैं, ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। इसका प्रभाव हर उपकरण पर पड़ रहा है, लेकिन अफसर गंभीर नहीं हैं।

-

विद्युतीकरण के कार्यों की हो रही जांच-

जिले में विद्युतीकरण के कार्यों की जांच हो रही है, इसके लिए थर्ड पार्टी भी अधिकृत की गई है। एमडी ने भी पिछले दिनों निरीक्षण किया था। सामग्री की गुणवत्ता खराब होने पर सख्त कार्रवाई होगी।अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें