फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती से पर्स लूटा

Tue, 14 May 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने दादी के साथ घर लौट रही युवती का पर्स लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

सपनावत निवासी कौशलाधीश ने बताया कि उनकी मां महारानी व बेटी सलौनी गांव में ही सुनारों वाली गली में सराफ के यहां चूड़ियां बनवाने के लिए रुपये जमा करा करके घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पुत्री के हाथ से पॉलिथीन में रखा पर्स लूट लिया और फरार हो गए। पर्स में 20 हजार की नकदी और चांदी के गहने थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें