फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से फूड कार्नर में लगी आग, टला हादसा

Mon, 20 Mar 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
फूड कार्नर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक फूड कार्नर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग लगते ही वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर एक फूड कार्नर है। सोमवार दोपहर दुकान की छत पर बनी रसोई में कर्मचारियों द्वारा खाना बनाया जा रहा था। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया। जिससे फूड कार्नर में आग लग गई।

आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी कार्नर में आग लगी थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गैस रिसाव होने से आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें