फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Mon, 10 Mar 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला खटीकान स्थित मकान की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जिससे करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला खटीकान निवासी सुरेंद्र के घर में सोमवार को बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना मकान की पहली मंजिल के कमरों में हुई, जहां बेड, एसी, फर्नीचर, एलसीडी समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने धुआं देखकर परिवार को बताया। बाद में सभी ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर की निचली मंजिल पर थे, इसलिए किसी के जानमाल को हानि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें