फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शेखपुर खिचरा बस स्टैंड के सामने दुकानों में लगी आग

Fri, 16 Jan 2026 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर खिचरा बस स्टैंड के सामने बृहस्पतिवार देर रात अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग सबसे पहले ग्रामीण शौकीन की दुकान में लगी और देखते ही देखते विकराल होकर पास की चिकन फ्राई तथा एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान तक फैल गई। तीनों दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार देर रात किसी अज्ञात कारण से एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग ने अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रखे कूलर, पंखे, हीटर सहित कीमती सामान जल गया। सूचना पर पहुंची थाना धौलाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें