फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेंट और थिनर के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित घंटाघर के नजदीक नुसरतपुरा में आवासीय क्षेत्र के बीच स्थित पेंट और थिनर के गोदाम में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। पेंट और थिनर में लगी आग से विस्फोट का अंदेशा बना रहा। आग की लपटें दूर तक निकली। आसपास मौजूद लोगों को आग के धुएं से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि जुगल ब्रेकरी के सामने अंकित गर्ग का पेंट और थिनर का गोदाम है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंची। ऐसे में करीब 50 मीटर दूरी तक हौज पाइप बिछाकर घटनास्थल तक पानी पहुंचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित अंकित गर्ग का कहना है कि गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये की कीमत का पेंट और थिनर जल गया। आवासीय क्षेत्र और अतिक्रमण से अटी सड़क पर दमकल विभाग को पहुंचने में भी देरी हुई और घटना स्थल तक पानी से भरे टैंक नहीं पहुंच पाए। इस क्षेत्र से सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें