फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक को गोली मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गालंद रोड पर रविवार की देर शाम दो लाख रुपये के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सचिन ने बताया कि उसका भाई अभिषेक ठाकुर तीन माह से गांव कस्तला कासमाबाद निवासी पंकज के दो लाख रुपये के झूठे रुपये के तकादे से परेशान था। शनिवार रात पंकज ने बागपत जनपद के मितली गांव निवासी अतुल के फोन से इंस्टाग्राम पर बात कर गालंद गेट से करीब अस्सी मीटर आगे बुलवाया। जब अभिषेक अपने दोस्त अतरौली निवासी नृपेश, छिद्दापुरी निवासी विकास और अतुल के साथ वहां पहुंचा तो पंकज ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके बाएं सीने के पास से होकर हाथ में जा लगी। घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें