फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रैबन फूडस पर पालिका की जमीन कब्जाने का आरोप

Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका ने रैबन फूडस फैक्टरी पर उसकी करोड़ों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है। नगर पालिका ने भूमि पर बनाई चाहरदीवारी को 15 दिन में हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने रामपुर रोड स्थित मांस फैक्टरी रैबन फूड/ रेबन ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए नोटिस में कहा है कि फैक्टरी ने उनकी 0.2400 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर चाहरदीवारी खड़ी कर ली है, जबकि यह जमीन राजस्व अभिलेखों में नगर पालिका है। फैक्टरी ने इस पर अनाधिकृत तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को 15 दिन में हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि यह जमीन नगर पालिका की है। 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद इसे कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें