फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शनिवार की रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह गांव में लगे रक्षाबंधन के मेले में परिजनों के साथ छड़ी पूजन के लिए गए थे। आरोप है कि मेले में गांव के ही तीन युवक शराब के नशे में उनके परिवार की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई को लाठी-डंडों से पीटा। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने उनके भाई को आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी उनके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, दूसरे पक्ष के युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव स्थित ऑटो स्टैंड के पास बारिश के पानी में बाइक का पहिया गिरने से यहां खड़े कुछ युवकों पर पानी के छींटे चले गए थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर उसके परिजन भी यहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें