धौलाना। थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रविवार रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। चोर लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दस्तावेज को खुर्दबुर्द कर दिया। लेकिन तिजोरी तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए। सुबह कार्यालय कर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सब रजिस्ट्रार ऋचा शुक्ला ने बताया कि सुबह कर्मचारियों को कई जरूरी दस्तावेज इधर-उधर बिखरे मिले। बड़ी बात है कि घटना के समय न तो कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था और न ही सीसीटीवी कैमरे चालू थे। दो दिन की छुट्टी होने के बाद सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुला था। सब रजिस्ट्रार ऋचा शुक्ला ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम रेनू सिंह ने बताया कि तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। घटना का खुलासा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-