फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्रिकेट खेलने के विवाद में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर गांव अठसैनी में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम गांव में पहुंची। जहां जानकारी मिली कि क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में रिहान, उमर, सलीम, कैफ, नसीम, अनीस के बीच मारपीट हुई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद अठसैनी के पशु बाजार में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसमें कुछ युवक हाथों में चाकू और तमंचे लेकर हमलावर हो रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग भी की। सीओ ने बताया कि सभी नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें