फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Mon, 16 Feb 2026 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना में सोमवार को तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो घई। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




पीड़िता अंगूरी ने बताया कि उसकी छत पर आसपास के कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने आते हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के वीर सिंह अपने आवास पर तेज आवाज में गाने और डीजे बजाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार समझाने के बावजूद वे नहीं माने। सोमवार को जब उसने ने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वीर सिंह पक्ष के चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अंगूरी के बेटे चमन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो युवकों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें