हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला जगन्नाथपुरी में प्लॉट के विवाद में दो सगी बहनों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वा
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला निवासी एक महिला पहले से ही मोहल्ला जगन्नाथपुरी में रहती है। महिला की दूसरी बहन दिल्ली में रहती हैं। मोहल्ला स्थित प्लॉट को लेकर दोनों बहनों का विवाद चल रहा है। दिल्ली में रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को मोहल्ले में पहुंची थीं। उस दौरान दोनों बहनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन शुक्रवार को नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।