फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर दो पक्षों में विवाद, दो घायल

Thu, 19 Feb 2026 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में बृहस्पतिवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव फुलड़ी निवासी यूसूफ ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत पर गन्नों को ट्रेक्टर-ट्रॉली में लाद रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग आए अभद्रता करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में मुबीन और इरशादी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहला पक्ष उनके खेत से ट्रैक्टर निकाल रहा था। इससे फसल खुर्द बुर्द हो रही थी, विरोध करने पर नोकझोंक हुई। इसके बाद विवाद हो गया। घायलों को पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें