फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पतंग उड़ाने को लेकर विवाद, पथराव में दो महिलाएं घायल

Sun, 18 Aug 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रविवार की देर शाम बच्चों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर हुआ विवाद दो पक्षों के बीच संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से हुए पथराव में दो महिलाएं भी घायल हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव में कुछ बच्चे शाम को पतंग उड़ा रहे थे, जिनका पड़ोस में ही रहने वाले अपने समुदाय के बच्चों से विवाद हो गया। शोर सुनकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। जिहोंने बच्चों को समझाने के बजाय आपस में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और मारपीट होने लगी। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घरों पर ईंट और पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। हंगामा होने से आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों में भी भगदड़ मच गई। वहीं मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाएं भी घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घायल महिलाओं का उपचार कराया जा रहा है। वहीं दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें