सिंभावली। गांव अनूपपुर डिबाई निवासी सलमान ने थाने तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह शनिवार को जनपद मेरठ के गांव शाहजहांपुर गया था। जहां से सामान लेकर वापस लौटने के दौरान गांव के निकट एक बाग के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह बाइक वहीं छोडकऱ नानपुर की तरफ भाग निकला। रास्ते में उसे गांव का ही रहने वाला जानू मिल गया। जिसकी बाइक पर बैठकर वह भी गांव की तरफ आने लगा। तो एक बार फिर उन्हीं लोगों ने उन्हें रोक कर दोबारा पिटाई की। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ पियूष ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2),352, 351(2), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।