फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिपलेड़ा में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

Sat, 03 Jan 2026 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना।क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने बताया कि घटना दो जनवरी की शाम करीब 3:30 बजे की है। वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी कुछ युवकों ने उसकी बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग एकजुट हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उसके घर पर पथराव भी किया गया।

दूसरी तरफ आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने गाली-गलौज की। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों ओर से हाथापाई हो गई। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें