फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाली पर ईंट रखने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव

Tue, 04 Mar 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में नाली पर ईंट रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग सात बजे गांव बड़ौदा सिहानी में नाली पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान आलम व नन्हें और साजिद व माजिद कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे। इससे गली में रहने वाले लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं ने डर के कारण अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल भी हो गए थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार की तहरीर पर आलम, नन्हें, साजिद व माजिद और दोनों पक्षों के कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें