फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम

Mon, 03 Mar 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला रामपुर में चैंबर तोड़ने के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेंद्र सैनी ने बताया कि रामपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चैंबरों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि उक्त चैंबरों में काफी लंबे समय से अधिवक्ता विधिक कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अधिवक्ताओं को शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें