फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बड़ौदा सिहानी में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Fri, 15 Mar 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में घर के बाहर रखे तख्त से ट्रैक्टर टकराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गांव निवासी गयूर के घर के बाहर रखे तख्त में गांव के ही उवेश का ट्रैक्टर टकरा गया था। इससे प्रथम पक्ष के गयूर, तालिब, आरिफ, बाबर पहलवान, आरिफ व दूसरे पक्ष के उवैश, मारुफ, कामिल, हाशिम, महमूद आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के घर में घुसकर लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गयूर, तालिब, आरिफ, मारुफ व हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार पांच आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें