फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दस घायल

Tue, 30 Jul 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन का विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी हैदर व शादाब मजदूरी करते हैं। दोनों ने पिछले तीन वर्ष पहले एक साथ काम किया था। तभी से दोनों एक दूसरे पर रुपयों लेनदेन का आरोप लगाते आ रहे हैं। सोमवार की शाम इसको लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हैदर व शादाब के भाई सुहैल को थाने ले आई। इसके बाद देर रात दोनों पक्ष थाने में समझौता कर अपने-अपने घर लौट गए।

लेकिन बुधवार की सुबह यह विवाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में हैदर, आसिफ, हारून, जैद, नौशाद, इरफान, रोशन, राशिद, जीशान व सुहैल शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में दस नामजद व दस अज्ञात लोगों पर पांच से अधिक लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने, जान से मारने की नियत से हमला करने और गाली गलौज कर जान से मारने की धारा 190, 191(2), 115(2), 109(2), 351, 352 व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें